कहां रहेगी चिड़िया?

कहां रहेगी चिड़िया ?
आंधी आई जोर शोर से
डाली टूटी है झकोर से
उड़ा घोंसला बेचारी का
किससे अपनी बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?
घर में पेड़ कहाँ से लाएँ
कैसे यह घोंसला बनाएँ
कैसे फूटे अंडे जोड़ें
किससे यह सब बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?

रचनाकार: महादेवी वर्मा

One Response to “कहां रहेगी चिड़िया?”

  1. दीपक Says:

    गहरी अभिव्यक्ती अत्यंत मार्मिक !!आभार

Leave a Reply